वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है,इसलिए यहां की व्यवस्था पूरे देश की नजर में रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस आयुक्त महोदय का पुलिस को सख्त निर्देश है कि रोड पर जाम बिल्कुल नहीं लगना चाहिए, आम जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।सीपी साहब के इसी निर्देश को चेतगंज थाना प्रभारी पवन पांडेय ने मिशन की तरह लिया है। वे जबरदस्त मेहनत करते हैं। उनकी खास बात यह है कि उनके क्षेत्र में जाम लगने की संभावना ही कम रहती है, क्योंकि वे खुद क्षेत्र में लगे रहते हैं और सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते हैं।
टीम में जबरदस्त तालमेल
उनकी टीम के सभी चौकी इंचार्ज खुलकर उनका समर्थन करते हैं और उनके निर्देश का पूरी तरह पालन करते हैं। पवन पांडेय ने साफ निर्देश दिया है कि कहीं जाम दिखे नहीं, और अगर कहीं जाम लगा तो जवाब दही भी आपकी ही होगी।जबसे पवन पांडेय ने थाने की कमान संभाली है, तबसे चेकिंग के दौरान एकदर्ज से अधिक गाड़ियां सीज हो चुकी हैं। वे चेकिंग के दौरान वाहनों की गहन जांच भी खूब कराते हैं।
बाबा विश्वनाथ की नगरी में खास जिम्मेदारी
यह बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी है, जहां करोड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र को एक नजर देखने आते हैं। इसलिए पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि जिले को साफ-सुथरा और जाम मुक्त बनाकर रखें।जिले की आबादी लगभग पचास लाख है और सिर्फ कुछ हजार पुलिसकर्मी दिन-रात एक किए हुए हैं ताकि सड़कें साफ और बिना जाम के दिखें।
कई बार पब्लिक खुद भी कहीं-कहीं जाम लगाने में मदद कर देती है, जिससे पुलिस को परेशानी होती है।निश्चित रूप से सीपी साहब के कुशल नेतृत्व और थानाप्रभारी पवन पांडेय और सभी थानेदार और कोतवाल भी अपने अपने क्षेत्र में मेहनत कर रहे है पुलिस की सक्रियता से चेतगंज क्षेत्र जाम मुक्त रहता है कही कही कभी हल्का थोड़ा जाम होता भी है तो थाना अध्यक्ष पवन पांडे मौके पर पहुंच जाते है थाना अध्यक्ष को देख के चौकी इंचार्ज भी शड़क पर निकल जाते है जिससे जानकी संभावना ही खत्म हो जाती है।







