किसानों की जमीन हड़पने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर, काशी द्वार, स्पोर्ट्स सिटी, वर्ल्ड सिटी आनंद काशी टाउनशिप कल्लीपुर, वरुणा विहार सहित विविध योजनाओ के माध्यम से किसानो की जमीन भूमि अर्जन एवं पुनर्वास कानून 2013 का खुला उलंघन कर अवैधानिक तरीके से सत्ता का दुरुपयोग कर हड़पी जा रही है तथा वाराणसी के किसानो पर दमनात्मक कार्यवाई कर साजिश के तहत उजाड़ा जा रहा है। जिससे बनारस के किसान दुखित, कुण्ठित एवं आक्रोशित हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के किसानो के प्रकरण में डबल इंजन की सरकार सत्ता का खुला दुरुपयोग कर किसानो के वैधानिक हक अधिकार का हनन कर रही है।
किसानों को मुआवजा दिए बिना साजिश के तहत राजस्व विभाग क़े खतौनी से किसानों का नाम काट कर वाराणसी विकास प्राधिकरण का नाम दर्ज कर दिया गया। बिना कानून का पालन किए कब्जा कागज़ से ले लिया गया और भौतिक कब्जा लेने के लिए जिला प्रशासन व वीडीए जबरन लाठी के बल पर किसानों से जमीन ली जा रही है।
किसानों की जमीन ओने पौने दाम में सरकार 1 लाख रुपए प्रति बिस्वा दे रहे. और उसी भूमि को 75 लाख रुपए प्रति बिस्वा लगभग बेच रही हैं सरकार बड़े कॉर्पोरेट और पूंजी पतियों क़े आर्किटेक्चर कलर के कारपोरेट जगत को ।

रिपोर्ट विवेक कुमार यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई