उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का वित्तीय वर्ष 2026 – 27 जनपद- वाराणसी में के 0एन 0 मैरिज लॉन, मंडुवाडीह, वाराणसी में जिला उद्योग विभाग द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक-05-11-2026 को किया गया। इस योजना के अंतर्गत जनपद चन्दौली में विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों में हलवाई , लोहार , नाई, धोबी ट्रेड के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसका संचालन – सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रौद्योगिकी विकास केंद्र प्रक्रिया एवं उत्पाद विकास केंद्र (पीपीडीसी) एन एस डी सी, FICSI, BWSSC द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र वाराणसी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उपlयुक्त उद्योग द्वारा स्वरोजगार के लिये संचालित योजनाओ तथा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान में सभी चयनित लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सी एम युवा, PMEGP, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक व्यंजन, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की जानकारी साझा की गईlप्रशिक्षण कार्यक्रम में मोहम्मद मोबस्सिर, राम चन्द्र, अनीता शर्मा,जिला समन्वयक के द्वारा प्रशिक्षण में सैद्धांतिक व्यावहारिक तथा तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने तथा स्वरोजगार से जुड़ने के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन उद्यम के प्रकार बैंक लोन को एक्सपर्ट का अनुभव लिया जाएगा lप्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीकांत , शशिकांत, श्रीप्रकाश, अंजली, राजकिशोर, सचिन, चांदनी, श्रीकान्त, ललित कुमार, मान्यती विश्वकर्मा की उपस्थिति सराहनी रही है।







