मीरजापुर। नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने संकटमोचन एवं भटवा की पोखरी में सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन कर फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास नगर पालिका की प्राथमिकता है। सीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जलभराव और जर्जर रास्तों की समस्या से राहत मिलेगी।







