बरेली (यूपी) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 1965 के भारत-पाक युद्ध में हिस्सा ले चुके 86 वर्षीय पूर्व फौजी ओमकार सिंह यादव 42 साल की लंबी सजा काटने के बाद जब अप्रैल 2024 में जेल से रिहा हुए, तो गांव लौटने पर उन्हें पता चला कि दबंगों और भू-माफिया ने उनके घर और ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है।
दरअसल, 1968 में उनकी पत्नी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस से न्याय न मिलने पर ओमकार ने खुद सभी आरोपियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके लिए उन्होंने आजीवन कारावास की सजा काटी। अब रिहाई के बाद अपना ही घर वापस पाने के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। एसडीएम कोर्ट से भी केस खारिज होने के बाद, उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए डीएम और कमिश्नर से गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने 6 अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाई है और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।






