वाराणसी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ताओं को प्रभावी राहत उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।






