रंगों में खिली ज़िंदगी, मंच पर उतरा ‘पलाश’ – डैफोडिल्स नारघाट ब्रांच का भव्य वार्षिकोत्सव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, नारघाट ब्रांच का वार्षिक उत्सव ‘पलाश’ इस बार केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज़िंदगी के हर रंग की एक खूबसूरत यात्रा बनकर मंच पर उतरा। ‘पलाश’ की थीम थी – ज़िंदगी का हर रंग, अपनी एक अलग कहानी कहता है। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से इन रंगों के भावों को जीवंत कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आर्केस्ट्रा और शास्त्रीय संगीत में पिरोई हुई सरगम की सभी ने भरपूर प्रशंसा की। इसी कड़ी में विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह जी व निदेशिका अपराजिता सिंह जी ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ‘शेयर एंड केयर’ के तहत तीन बेटियों को उपहार स्वरूप तीन साइकिलें प्रदान कीं। तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान कुल 19 साइकिलों का वितरण किया गया। इसके उपरांत कथक की शानदार प्रस्तुति ने सभी को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया।

हरे रंग में रंगे बच्चों ने चारों तरफ हरियाली बिखेरी, तो नीले रंग ने समुद्र के अंदर के राजा-रानी की दुनिया को सजीव कर दिया। सफेद रंग शांति व योग का प्रतीक बनकर मंच पर उतरा, लाल रंग ऊर्जा, जोश और उत्साह का संदेश लेकर आया। स्वर्णिम रंग विजय और स्वर्णिम गाथा का प्रतीक बना, वहीं नारंगी रंग उत्सव और उमंग की छटा बिखेरता रहा। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की फाउंडर मैम बिंदु सैनी जी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा दोगुनी हो गई। साथ ही विद्यालय की निदेशिका अपराजिता सिंह जी व निदेशक अमरदीप सिंह , साहिबा मैम, काशिका मैम, संकट मोचन ब्रांच की प्रिंसिपल, लोहिया तालाब ब्रांच के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव मिट्ठू बनर्जी, नारघाट ब्रांच की प्रिंसिपल अर्पिता मुखर्जी, वाइस प्रिंसिपल रिया भूटानी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

कार्यक्रम के अंत में कल्चरल इंचार्ज व कोऑर्डिनेटर नम्रता श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास देखकर अतिथियों व अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की मुक्त कंठ से सराहना की।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई