थाना धीना अन्तर्गत दोहरी हत्या कांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 22.10.2026 को थाना धीना क्षेत्र के ग्राम डेढ़गावां के समीप नहर-नाले व सड़क किनारे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए थे। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम सहित पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

▪️शवों का परीक्षण करने पर शरीर पर धारदार हथियार के चोट के निशान एवं गोली मारे जाने के साक्ष्य पाए गए थे। इस संबंध में ग्राम प्रहरी (चौकीदार) राम जनम यादव पुत्र स्व० हरदेव यादव (निवासी: ग्राम पिपरदाहा, थाना धीना) से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना धीना पर मु०अ०सं० 92/2026, धारा 103(1), 238 बी०एन०एस० (BNS) के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई थी।

मृतकों की शिनाख्त-

पुलिस टीम द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों एवं प्राप्त हुलिया के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान निम्न रूप में हुई।
1.सिद्धार्थ सिंह (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र स्व० अजेंद्र कुमार सिंह, मूल निवासी — ग्राम बरहपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर। (वर्तमान पता: JK कॉलोनी, थाना जाजमऊ, जनपद कानपुर)।
2.सागर त्रिपाठी (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र त्रिपाठी, निवासी — यशोदा नगर, थाना नौबस्ता, जनपद कानपुर।

पुलिस कार्यवाही एवं घटना का सफल अनावरण-

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षक में अपराध एवं अपराधियों व वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस, फॉरेंसिक एवं थाना धीना व थाना धानापुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (CCTV फुटेज, सर्विलांस डेटा एवं मैनुअल इंटेलीजेंस) का गहन विश्लेषण किया गया।

▪️गहन जांच-पड़ताल एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दोहरी हत्या की इस जघन्य घटना का सफल अनावरण करते हुए, दिनांक 21/22.10.2026 की रात में दो व्यक्तियों की नृशंस हत्या कर थाना धीना अन्तर्गत ग्राम डेढगाँवा के पास मिले शव से संबंधित मुकदमे में वांछित दोनों मुख्य अभियुक्तों को धानापुर ब्लॉक परिसर के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

1.सूर्यप्रकाश सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष), निवासी — ग्राम मेढवा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली।
2.विकास सिंह पुत्र हरिहर सिंह (उम्र करीब 34 वर्ष), निवासी — ग्राम मेढवा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली।

घटना के संबंध में पूछताछ-

दौरान विवेचना ज्ञात हुआ कि दिनांक 21.10.2026 को जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने के इरादे से थाना धानापुर स्थित घनश्याम सिंह के मकान में शराब व मीट खाने का प्रोग्राम रखा था। इसमें अभियुक्त सूर्यप्रकाश सिंह के भाई रवि सिंह तथा गोलू सिंह, सिद्धार्थ सिंह व सिद्धार्थ सिंह के दोस्त सागर त्रिपाठी सभी आपस में नन्दगंज में सादियाबाद मोड पर स्थित कटरे की, जो सिद्धार्थ सिंह के नाम से थी, खरीदने की बात कर रहे थे।

▪️सभी मिलकर शराब पी रहे थे, इसी बीच रवि सिंह व सिद्धार्थ सिंह के बीच नन्दगंज में स्थित कटरा खरीदने व रजिस्ट्री की बात को लेकर विवाद होने लगा। जिस पर रवि सिंह व गोलू सिंह ने सिद्धार्थ सिंह को घर के बाहर रोड पर ले जाकर उसके सीने में गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर उनका साथी सागर त्रिपाठी फोन कर सिद्धार्थ सिंह को गोली मारने की बात अपने मित्र को बताने लगा, जिस पर सभी मिलकर सागर को पकड़ लिये तथा अभियुक्त सूर्यप्रकाश सिंह ने हसिया से सागर त्रिपाठी का गला रेत दिया तथा रवि सिंह ने सागर को गोली मार दिया।

▪️इसके बाद दोनों शवों को ठिकाने लगाने हेतु सभी मिलकर अपने एक अन्य साथी की सहायता से सागर के शव को बोरे में भरकर व सिद्धार्थ के शव को सूर्यप्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो में लादकर डेढ़गाँवा जमानिया बॉर्डर पर सिद्धार्थ के शव को पुलिया के पास फेंक दिया तथा करीब 1 किमी की दूरी पर बोरे में रखे सागर के शव को नहर में फेंक कर सभी बनारस की तरफ चले गए।

अग्रिम कानूनी कार्यवाही-

अभियुक्तगणों से पूछताछ के बाद अभियुक्त सूर्यप्रकाश सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हसिया डेढ़गावां के पास झाड़ी से बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक एवं वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. त्रिवेणी लाल सेन, प्रभारी निरीक्षक मय हमराह थाना धीना, जनपद चन्दौली।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्रा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली व अन्य पुलिसकर्मी।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई