बांदा –
अखिल भारतीय यादव महासभा बांदा के जिला अध्यक्ष डी आर यादव की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव के निर्देशानुसार जिला अधिकारी द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि बीते दिनों में “कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री” द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व भगवान श्री राम के प्रति की गई
आपत्तिजनक टिप्पणी (तुम्हारे वाले भगवान टेढ़े मेढ़े- राम के 5 पिता थे आदि तमाम प्रकार की अनैतिक टिप्पणी) के विरोध में कड़ा विरोध दर्ज कराया और संबंधित टिप्पणी पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की।
जिलाधिकारी कार्यालय पर यादव महासभा के पदाधिकारीयों ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए व इस निंदनीय टिप्पणी के लिए धीरेन्द्र शास्त्री को मठ से बाहर निकले व गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की।
ताकि दोबारा कोई भी भगवान श्री राम व श्री कृष्ण पर किसी भी प्रकार की अनैतिक भाषा का प्रयोग करने व टीका टिप्पणी करने से घबराए धर्म की आड पर देवी देवताओं का नाम लेकर अपनी दुकान चला रहे ऐसे धूर्त और निकम्मे कथावाचक समाज में विवादित बयान बाजी करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं
जिससे समाज में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करना आवश्यक है।
इस मौके पर यादव महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड.राकेश यादव, कार्यालय प्रभारी छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष मूलचंद्र यादव, एड. जितेन्द्र सिंह, एड. चन्द्रजीत यादव,एड. रवी यादव, ब्लाक अध्यक्ष बड़ोखर रामबाबू यादव आदि बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, अधिवक्ता, युवा मौजूद रहे।







