ओडिशा के एफपीओ को राष्ट्रीय किसान व्यापार नेटवर्क से जोड़ेगा तेजस्वी किसान मार्ट

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोनभद्र के ई. प्रकाश पाण्डेय की पहल से चार राज्यों में 10 स्टोर स्थापित, देशभर के 8,000 से अधिक एफपीओ से नेटवर्क कनेक्टिविटी; हर गांव में किसान मार्ट स्थापित करने की योजना

सोनभद्र/लखनऊ, 4 नवंबर। किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ/एफपीसी) को व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक एक मजबूत व्यापारिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तेजस्वी संगठन न्यास के मार्गदर्शन में संचालित तेजस्वी किसान मार्ट ने ओडिशा के एफपीओ के साथ राष्ट्रीय व्यावसायिक नेटवर्क विकसित करने की पहल की है। इसी क्रम में ओडिशा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों, निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, किसान उद्यमियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में सोनभद्र निवासी ई. प्रकाश पाण्डेय, संस्थापक तेजस्वी संगठन न्यास एवं तेजस्वी किसान मार्ट ने एफपीओ के व्यावसायिक विकास, बाजार उपलब्धता, उत्पाद प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, वितरण व्यवस्था और राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक व्यापार की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

चार राज्यों में 10 स्टोर, 8,000 से अधिक एफपीओ से संपर्क

ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि तेजस्वी किसान मार्ट की प्रारंभिक पायलट परियोजना के अंतर्गत लगभग एक वर्ष में चार राज्यों में 10 स्टोर फ्रेंचाइजी स्थापित की गई हैं। साथ ही देशभर में 8,000 से अधिक एफपीओ/एफपीसी के साथ नेटवर्क कनेक्टिविटी विकसित की गई है। अब इस नेटवर्क को वास्तविक व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला, क्षेत्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर किसान मार्ट स्टोर फ्रेंचाइजी स्थापित करने की योजना है। प्रत्येक जिले में एसोसिएट संस्थान, डिस्ट्रीब्यूटर, व्यावसायिक सहयोगी एवं स्वयंसेवकों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से एफपीओ, एफपीसी, स्वयं सहायता समूहों और किसान उद्यमियों को स्थानीय उत्पादों की खरीद-बिक्री, कृषि निवेश सामग्री की आपूर्ति तथा बाजार से सीधे जोड़ने का प्रयास होगा।

12 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ 12 माह का जमीनी क्रियान्वयन

संगोष्ठी में एफपीसी टर्नअराउंड कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके अंतर्गत 12 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 12 माह तक जमीनी स्तर पर कार्ययोजना लागू कराने में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें एफपीसी के अध्यक्ष, निदेशक मंडल, सीईओ एवं टीम को व्यवसाय संचालन, सामूहिक खरीद-बिक्री, उत्पाद चयन, ब्रांड निर्माण, खरीदारों से संपर्क, बाजार विस्तार और नियमित आय के स्रोत विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि एफपीसी का उद्देश्य केवल पंजीकरण अथवा सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक कंपनी को अपना व्यवसाय, अपना ब्रांड और अपना बाजार विकसित करना होगा। इसके लिए बोर्ड की सक्रियता, नियमित बैठकें, सामूहिक निर्णय और व्यावसायिक गतिविधियों का धरातल पर क्रियान्वयन आवश्यक है।

कृषि उद्योग एवं वैज्ञानिकों ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में अखिलेश शुक्ला, महाप्रबंधक, ऑर्गोनैक्स्ट लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने कृषि उद्योग और एफपीओ के बीच व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं देवाशीष, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र ने वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के महत्व पर अपने विचार रखे।

ओडिशा के विभिन्न जिलों से एफपीओ प्रतिनिधियों की भागीदारी

संगोष्ठी में बालीपाल जूट फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बालासोर के सीईओ बिस्मय कुमार साहू, मा थनापति एफपीसीएल, केंझुआर के अनंत चरण नाथ, सीएससी नयागढ़ ओडागांव एफपीओ के सीईओ चिरंजीवी भुइयां, गुनूपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ा के जस्तिया टैगोर चौधरी, उत्तलगढ़ एफपीसी, बरगढ़ के क्षीरोदरा पाधान तथा नंदिसुरावी फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड, अस्का, गंजम के सिधेश्वर पाणिग्राही सहित अनेक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

मा थनापति एफपीसी की ओर से सब्जी, सहजन, कटहल एवं टमाटर आधारित गतिविधियों की जानकारी दी गई। रंकादेउली एफपीसीएल, रानापुर, नयागढ़ के छटिया प्रधान ने वर्मीकम्पोस्ट एवं मूंग दाल प्रसंस्करण इकाई की जानकारी साझा की। वहीं क्रूसी विकास एफपीसी, केंद्रपाड़ा के ट्रैलोक्य मोहपात्रा ने दाल एवं धान व्यापार से संबंधित गतिविधियों का प्रतिनिधित्व किया। यूएलएचबी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की कृषि निवेश सामग्री, बीज, उर्वरक एवं जैव उर्वरक आपूर्ति संबंधी गतिविधियां भी चर्चा में रहीं।

इसके अतिरिक्त दनगर्दई फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी, डीएफपीसीएल रायगढ़ा, भारतपिच्छकु फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी, गंजम एग्रीफेड एफपीसी, नक्तिदेउल एफपीओ, बरगढ़ एग्री ग्रुप, बोलंगीर एफपीसी, रंभा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सोनेपुर इंटीग्रेटेड फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा यूएलएचबी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

सभी प्रतिभागियों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में अभिषेक, अखिलेश शुक्ला, अमृता पात्रा, अनंत चरण नाथ, बालाभद्र गहिर, बसुबंधु, बिस्मय कुमार साहू, बिष्णु चरण, चंद्र, चिरंजीवी भुइयां, दशरथ महाकुर, दीपाशिस, दीपक कुमार, गोविंदा प्रसाद, जस्तिया टैगोर चौधरी, जंग्यासवर नाइक, क्षीरोदरा पाधान, मधूसुदन खेती, मखनू डंगा, मन्मथा, मानस रंजन नाईक, मिलु दलाई, निहार नायक, पकानिता मोहंता, पीवीफार्म कृषक क्रिश ई, प्रतिमा, राबिंसन साहू, रबिन्द्र नाहक, छटिया प्रधान, रश्मी प्रावा नायक, रत्नाकर निसांका, संगीता, शांतिलाता बोंदा, शांतिलाता नाइक, संतोष, सरोज, सिधेश्वर पाणिग्राही, सुरेश खुंटिया,

सुशांत कुमार, सूर्य नारायण परिदा, ट्रैलोक्य मोहपात्रा एवं विश्वनाथ कोरा सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। विभिन्न संगठनों की ओर से बरगढ़ एग्री ग्रुप, बोलंगीर एफपीसी, दनगर्दई एफपीसी, डीएफपीसीएल रायगढ़ा, गंजम एग्रीफेड एफपीसी, नक्तिदेउल एफपीओ, रंकादेउली एफपीसीएल, रंभा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सोनेपुर इंटीग्रेटेड एफपीसी, यूएलएचबी एफपीसीएल तथा सनखेमुंडी के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से आगे बढ़ेगा किसान व्यापार

संगोष्ठी में यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक एफपीसी अपने क्षेत्र के विशिष्ट कृषि उत्पादों के आधार पर अपना ब्रांड और बाजार विकसित करे। विभिन्न एफपीओ एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय सहयोगी बनें तथा राष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से खरीदारों, सप्लायरों, उद्योगों, वितरकों और स्टोर फ्रेंचाइजी से जुड़कर व्यापार बढ़ाएं।

तेजस्वी किसान मार्ट का उद्देश्य किसान को केवल उत्पादक नहीं, बल्कि उत्पादन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन एवं वितरण व्यवस्था का सक्रिय व्यावसायिक भागीदार बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से ओडिशा के एफपीओ को राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ने और स्थानीय कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

तेजस्वी किसान मार्ट का संकल्प है — हर गांव में होगा तेजस्वी किसान मार्ट, हर किसान बनेगा व्यापारी, हर एफपीसी का होगा अपना ब्रांड और अपना बाजार।

आयोजक एवं ऑनलाइन संगोष्ठी के मेजबान: तेजस्वी किसान मार्ट।
एफपीओ का उत्थान, किसानों का उत्थान — सहयोग से समृद्धि, गांव से ग्लोबल तक।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment