महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे काशी, एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बाबतपुर/वाराणसी। महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर काशी आगमन पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से गुलाब दुबे, राकेश सिंह रिंकू, पवन मिश्रा तथा प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा एयरपोर्ट पर शैलेश पाण्डेय जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment