इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ आज दुनियाभर में रिलीज;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1′ आज 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी माता सीता बनी हैं और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो ने बनाया है। ये दो भागों में बन रही महागाथा का पहला हिस्सा है, जो IMAX सहित सभी प्रीमियम फॉर्मेट में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज हुई है।

फिल्म की लंबाई 3 घंटे 15 मिनट है और इसे U सर्टिफिकेट मिला है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरा भाग दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment