गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में गरजे नितिन नवीन और CM योगी;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर, 4 नवंबर

एमपी इंटर कॉलेज मैदान से भाजपा ने मंगलवार को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनसभा के बाद पार्टी ने पदयात्रा निकाली, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा।

दिग्गजों का जमावड़ा

जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, सूर्य प्रताप शाही, विजय लक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल, सांसद रवि किशन, सांसद संगीता यादव समेत कई सांसद-विधायक मंच पर रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री दिलीप पटेल ने किया।

कार्यकर्ताओं का हुजूम

महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। पूरा परिसर झंडों, नारेबाजी और स्वागत से गूंजता रहा। नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया।

जनसभा से पदयात्रा तक

जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारों के बीच सांसदों, विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाकर चलकर संगठन की एकजुटता दिखाई।

भाजपा ने इस आयोजन के जरिए लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। गोरखपुर में हुआ यह कार्यक्रम राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment