नई दिल्ली, 4 नवंबर 2026
भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए सेवा अवधि 2 साल बढ़ाने का फैसला किया है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसकी जानकारी दी है। अब अग्निवीरों को 4 साल की जगह कुल 6 साल तक सेवा करने का मौका मिलेगा।
नए नियम एक नजर में –
1. कैबिनेट ने दिया रास्ता: कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए नया रास्ता बनाया है। 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर सीधे नियमित सेवा में लिया जाएगा।
2. 75% को 2 साल का ऑफर: बाकी बचे 75% अग्निवीरों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का ऑफर मिलेगा।
3. फिर बनेगा नियमित जवान: इस 2 साल की विस्तारित अवधि के बाद जो अग्निवीर इच्छुक होंगे और चयन मानदंडों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।
क्यों लिया गया फैसला?
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सेना के तीनों अंग नवंबर 2026 के मध्य से अग्निपथ योजना के पहले बैच के लगभग 75% अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से मुक्त करने की तैयारी कर रहे थे।
CDS ने कहा कि फीडबैक और समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। चार वर्षों में अग्निवीरों की फिजिकल फिटनेस, हौसला और अनुशासन उच्च स्तर का रहा है। चयन का दायरा भी बढ़ा है, सभी जिलों से अग्निवीर आ रहे हैं। पारदर्शिता के लिए पहले लिखित परीक्षा और फिर फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है। 10वीं पास अग्निवीरों को आगे की पढ़ाई भी कराई गई है।
ज्यादा पैसा और सुविधाएं मिलेंगी:
CDS ने बताया कि दो साल की इस विस्तारित सेवा अवधि में अग्निवीरों को ज्यादा पारितोषिक और विस्तारित सेवा निधि मिलेगी। इस योजना के तहत सभी अग्निवीरों के लिए सशस्त्र बलों में समाहित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
यह योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी।







