दिवाली से ऐन पहले जनता पर डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ आ पड़ा है।
देश की दिग्गज सहकारी संस्था अमूल ने दो अक्तूबर से घी की कीमतों में 40 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है।
मक्खन के 500 ग्राम के पैक की कीमत 15 रुपये बढ़ाकर 325 की गई है।
अमूल घी (एक लीटर) अब 680 रुपये और गाय का घी (एक लीटर) 735 रुपये में मिलेगा।
दाम बढ़ने की वजह उत्पादन लागत में वृद्धि बताई गई है।






