वाराणसी से प्रयागराज तक भगवा हुंकार राम शकल पटेल के नेतृत्व में 1000 कार्यकर्ताओं का जन-सैलाब रवाना, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कछवांरोड

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद। सेवापुरी विधानसभा के कछवांरोड ओवरब्रिज के पास से बुधवार को भाजपा के झंडों, टोपियों और जोशीले नारों के साथ करीब 200 चार पहिया वाहनों का विशाल काफिला और लगभग 1000 कार्यकर्ताओं का जन-सैलाब प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।”भारत माता की जय, जय श्रीराम, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” के गगनभेदी नारों से पूरा कछवांरोड बाजार गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में ऐसा जोश था कि हर कोई इस ऐतिहासिक पदयात्रा का साक्षी बनने को आतुर दिखा।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे

वाराणसी भाजपा के जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने भगवा गमछा लहराकर काफिले को रवाना किया। उन्होंने कहा “यह सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, यह लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान को बचाने का महासंग्राम है। विपक्ष के लोग झूठ, अफवाह और अराजकता फैलाकर प्रदेश की शांति भंग करना चाहते हैं। वाराणसी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कर्मभूमि है, यहाँ का एक-एक कार्यकर्ता प्रयागराज की धरती से यह हुंकार भरेगा कि उत्तर प्रदेश में अब माफिया राज नहीं, योगी जी का कानून का राज चलता है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज के सिविल लाइन में होने वाली इस विशाल पदयात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे।कार्यकर्ता जोर-शोर से नारे लगाते हुए, हाथों में भाजपा का झंडा लिए अनुशासित तरीके से प्रयागराज के लिए कूच कर गए।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह, अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’,

महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप, जिला मंत्री खुशबू सिंह, बृजेश भारद्वाज, उमाशंकर पटेल, महामंत्री सीमा ओझा, उपाध्यक्ष सविता सिंह, मंत्री ममता सिंह, अनिता तिवारी, प्रताप सोनकर, अमित सिंह ‘पीयूष’, अजय पटेल, किशन सिंह, शिवशंकर राय, श्रीराम गुप्ता, चंद्रप्रकाश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, लक्की पटेल,धीरज सिंह,अवगत उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय,अनुपम सिंह,निहाल सेठ, समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment