चन्दौली डीडीयू नगर
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.11.2026 को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम सहजौर स्थित संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में छापेमारी कर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस बल को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्ति ताश के पत्ते फेंककर भागने लगे, जिनमें से पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके पर जुआ खेलने के फड़ से ₹5,100/- नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 585/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फरार व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।







