चन्दौली
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.11.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम छत्रपुरा कल्याणपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसकर ताला तोड़ने एवं चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.शिवम खरवार पुत्र श्याम अवध खरवार, निवासी ग्राम छत्रपुरा कल्याणपुर, थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली के रुप में हुई।
उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 325/2026 धारा 305A,331 व 62 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







