पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई: बेकरी की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़, 103 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.11.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम चेकिंग व भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि चहनियां चौराहे के पास रिद्धी बेकर्स की दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे गए हैं,

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली गई। दुकान के बगल वाले कमरे में गत्तों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल 09 गत्तों में भरे अवैध पटाखों का कुल वजन 103 किलोग्राम के साथ मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा घनी आबादी के बीच बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया था।

इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 309/2026, धारा 288 बीएनएस एवं 9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment