लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने प्रयागराज रवाना हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रयागराज के लिए रवाना हुए। एनएच-19 से कार्यकर्ताओं का काफिला पूरे उत्साह के साथ निकला। इसमें भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा, ज्ञानेन्द्र धर दुबे, शिव शंकर पटेल, राकेश मिश्रा, कैलाश आचार्य और मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है। संसद की कार्यवाही बाधित होने से जनता के पैसे और समय की बर्बादी हो रही है। इसी के विरोध में कार्यकर्ता प्रयागराज में आयोजित पदयात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है।

वहीं भाजपा मंडल प्रभारी ज्ञानेन्द्र धर दुबे ने कहा कि वर्ष 2014 से देश में विकास की गति तेज हुई है, लेकिन विपक्षी दल और विदेशी ताकतें विकास में अवरोध पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और देश की एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हैं।

शिव शंकर पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और किसानों को लाभ पहुंचाया है, जबकि विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ और ‘देश बचाओ’ के नारों के साथ प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment