जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने PWD अधिकारी को सौंपा ज्ञापन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली सकलडीहा

क्षेत्र में जर्जर एवं बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने PWD विभाग के अधिकारी, मुगलसराय को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम सभा उकनी वीरम राय से ददौली होते हुए डैना रोड और सकलडीहा स्टेशन तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर एवं बदहाल हो चुकी है। यह सड़क डेढ़ावल से सीधे सकलडीहा स्टेशन को जोड़ती है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों एवं राहगीरों का प्रतिदिन आवागमन होता है।

सड़क की दयनीय स्थिति के कारण लोगों को आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

किसान नेता पिंटू पाल ने PWD विभाग के अधिकारियों से मांग की कि जनहित एवं क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।

पिंटू पाल ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। ग्रामीणों की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और समस्याओं का समाधान कराना ही हमारी प्राथमिकता है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment