लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 26 कंपनियों ने लिया हिस्सा;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

बुधवार नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली की ओर से विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में करीब 26 कंपनियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी की

रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार पाने का अवसर दिया गया। इसमें विभिन्न औद्योगिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों ने ऑपरेटर, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर और तकनीकी पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराईं। कंपनियों की ओर से 14 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक के मासिक पैकेज की पेशकश की गई। रोजगार के अवसर गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद सहित विभिन्न शहरों में उपलब्ध कराए गए।

जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार और रोजगार विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में विधानसभा स्तर पर वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। चंदौली जिले में चार विधानसभा क्षेत्र होने के कारण चार विधानसभा स्तरीय मेले आयोजित किए जाने हैं। मुगलसराय विधानसभा का यह तीसरा रोजगार मेला है। इसके बाद जनपद स्तर पर भी एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़कर हर हाथ को काम उपलब्ध कराना है। भविष्य में इससे अधिक कंपनियों को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल सहित अन्य अतिथियों और कॉलेज के प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में पंजीकरण और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। यदि कोई कंपनी या व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो अभ्यर्थी सतर्क रहें।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment