मीरजापुर। बीएचयू साउथ कैंपस बरकछा में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित हुआ। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने शुभारंभ किया। शिविर में दिव्यांग उपकरण, पेंशन स्वीकृति पत्र, पोषण किट सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को वितरित किया गया।







