पड़री मिर्ज़ापुर।
श्रम प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला सह-संयोजक एवं पूर्व मंडल महामंत्री पहाड़ी अर्जुन अग्रहरी को भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।अर्जुन अग्रहरी के जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई। लोगों ने कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता से किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी।
उनके मनोनयन पर शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।बधाई देने वालो में सिद्धार्थ सिंह,अमित गुप्ता,अभिरंजन सिंह,राजेश कुमार सोनकर,कृष्ण कुमार अग्रहरी,आशीष दुबे,सूरज मोदनवाल,अमन अग्रहरी आदि।







