लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

केन्द्रीय राज्यमंत्री, व मा0 विधायक नगर, मण्डलायुक्त, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों के अलावा सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर पहुंचकर सरदार पटेल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण व पुष्पांजलि आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

रन फार यूनिटी कार्यक्रम के अतिरिक्त प्राथमिक/माध्यम विद्यालयों के बच्चों तथा पुलिस व होमगार्ड के जवानों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी/रैली

मीरजापुर 31 अक्टूबर 2026- लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी/गैरसरकारी कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक/महाविद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी व रैली निकालने के साथ ही विचार गोष्ठी, स्लोगन संकलन, रन फार यूनिटी आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरूष सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र के द्वारा सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पार्जन कर उन्हें नमन किया गया। प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्ल भाई पटेल के के 151वीं जंयती के अवसर पर कहा कि सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर जंयती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है

जिसमें जनपद के नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, नागरिकों के द्वारा उपस्थित होकर पुष्पार्जन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी राष्ट्रीय एकीकरण के प्रयासों स्मरण किया तथा पुष्पार्जन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश मे सरदार बल्लभ भाई पटेल जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते है और राष्ट्र भक्ति, राष्ट्र समपर्ण और एकता का जो संदेश उन्होंने दिया उसे मजबूत करने के लिए हम सभी संकल्प लेते है।

इसी क्रम में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी सरदार पटेल चैराहा पर पहुंचकर पटेल जी के प्रतिमा पर पुष्पार्जन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में नागरिक व पदाकारियों के द्वारा भी पुष्पांर्जन किया गया।

मण्डलायुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश अपर आयुक्त राज कुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 विजेता, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संगम लाल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा लौह पुरूष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा आयोजित विचार गोष्ठी में सरदार पटेल जी जीवन व संघर्षों यथा राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता तथा सम्प्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने के दृष्टिगत विचार प्रकट किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल जी के द्वारा छोटे-छोटे राज्यों को मिलाकर एक राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के अन्दर जो जिस पद पर कार्यरत है अथवा जहां कार्यरत है अपने अन्दर राष्ट्र की एकता की भावना/स्वाभाव रखें। राष्ट्र भक्ति प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के तहत बिनानी कालेज से कलेक्ट्रेट तक रन फार यूनिटी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त व जिाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को मजबूत करने के दष्टिगत शपथ भी दिलाई गई।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई