सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया,

बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ निवासी ऑटो चालक 35 वर्षीय तिलकधारी गोस्वामी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर हुई।

रामगढ़ के रहने वाले तिलकधारी गोस्वामी स्वयं ऑटो चलाकर जा रहे थे। इसी दौरान अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी पर ऑटो का पहिया चढ़ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की भोर करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। रविवार को शव रामगढ़ स्थित उनके घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी कविता और दो पुत्रियों रितिका (10 वर्ष) तथा आर्या (8 वर्ष) को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस एवं डायल 112 की टीम आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment