चन्दौली चहनिया,
महुआरी खास गांव में प्रधान सत्येंद्र सिंह के दरवाजे पर दुग्ध उत्पादक एसोशिएशन के सचिव अभय सिंह द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथि द्वारा उपहार और बोनस देकर सम्मानित किया गया ।
महुआरीखास गांव में सचिव अभय सिंह द्वारा दुग्ध उत्पादक एसोशिएशन बनाकर किसानों को इकट्ठा करके उनके दुग्ध उत्पादक को जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ में भेजा जाता है । आज हर किसान खुशहाल है । इनके नेतृत्व में हर वर्ष यह कार्यक्रम कराकर जो सरकार से लाभ मिलता ही है ये अपने तरफ से किसानों को बोनस और देते है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह ने कहा कि बनारस की डेयरी से जुड़कर यहां के किसान लाभ ले रहा है । लोग बाहर जाकर कमाने का ख्याब देखते है किन्तु गांव में रहकर गो पालन कर लाभ कमा सकते है । इनका मूत्र,गोबर,दूध सब लाभ देते है । सरकार की इस योजना को बढ़ावा दीजिए।
विशिष्ठ अतिथि प्रमुखपति उपेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि जीवन में कर्म सबसे बड़ा है । इसे अभय सिंह ने साबित किया जो गांव में एकता बनाकर किसानों,दुग्ध उत्पादकों को लाभ दिलाने का कार्य कर रहे है । एमसीसी दुग्ध उत्पादक चिल सेंटर चोलापुर गौरव उपाध्याय ने कहा कि हमारा उद्देश्य है दुग्ध उत्पादकों को अच्छा लाभ मिले । प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को लाभ मिले । दुग्ध उत्पादक कोड पर बोनस जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा दिया जाएगा ।
इस अवसर भाजपा नेता सूर्यमनी तिवारी,प्रधान सत्येंद्र सिंह,बीडीसी नरेंद्र गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्द गोपाल राजभर,जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू,आनंद सिंह,अध्यक्ष रामजी सिंह,देवेंद्र सिंह,राजेश गुप्ता,शीतल यादव,अरबिंद सिंह,कुटिल सिंह,लाल बहादुर सिंह,आलम यादव,त्रिभुवन तिवारी,प्रकाश सिंह,शिवकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता डेयरी अध्यक्ष रामजी सिंह ,संचालन राजेंद्र पांडे ने किया ।






