मीरजापुर में 6 करोड़ का गांजा पकड़ा, ट्रक समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर । पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतदेहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1204 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतदेहात पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के पास ट्रक संख्या MP 09 HH 8908 को रोका। ट्रक पर सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो ट्रक में छिपाकर रखा गया 1204 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम
1. गणेश केवट उर्फ रमेश केवट पुत्र रामनाथ केवट, निवासी अल्हवा, थाना हनुमना, जनपद मऊगंज (म.प्र.), उम्र 44 वर्ष और
2. शाबिर उर्फ लालू पुत्र दोष मोहम्मद, निवासी डेरा पथरावा, थाना मऊगंज, जनपद मऊगंज (म.प्र.), उम्र 30 वर्ष बताया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा ट्रक में छिपाकर मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के जिलों में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। गांजा बेचकर मिले पैसों को आपस में बांटकर ऐशो-आराम करते हैं।

पुलिस ने इस संबंध में थाना कोतदेहात पर मु0अ0सं0-515/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेज दिया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है। ट्रक के अलावा 03 मोबाइल फोन व 1900 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मय टीम थाना कोतदेहात शामिल रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई