छठ पूजा को लेकर जय मां काली सेवा समिति की बैठक संपन्न, गुरुदेव चौहान पुनः बने अध्यक्ष;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया (चंदौली)

आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जय मां काली सेवा समिति, सहदुल्लापुर की एक महत्वपूर्ण बैठक मां काली पोखरा परिसर में आयोजित की गई।

बैठक में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहायता शिविर लगाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से गुरुदेव चौहान को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी उनके दायित्व सौंपे गए।

उल्लेखनीय है कि जय मां काली सेवा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से मां काली पोखरा परिसर में छठ पूजा के अवसर पर सहायता शिविर लगाया जाता रहा है।

शिविर के माध्यम से व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए बिजली, प्रकाश, पेयजल, साउंड, साफ-सफाई, चाय-कॉफी तथा रात्रि विश्राम सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है, ताकि छठ व्रत करने वाली माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समिति अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने कहा कि समिति का उद्देश्य छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना है। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी सहयोग और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, जिससे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और लोककल्याण का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य सराहनीय है। नगर पंचायत की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग एवं समन्वय का प्रयास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में लोहा चौहान, बाबू चौहान, शुभम मोदनवाल, संजय चौहान, अजवंत चौहान, दरोगा चौहान, किशन चौहान, शिवाजी यादव, आशु वर्मा, विजय यादव, अनिल यादव, पिंटू कुमार, सुनील चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

 

Leave a Comment