सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नगर पालिका में दी गई श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जी लाल,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने एकता दिवस पर लौपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था।

उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण ही आधुनिक भारत के निर्माण को नई दिशा मिली। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और राष्ट्र की एकता को समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।अधिशासी अधिकारी ने भी सरदार पटेल के जीवन और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए।इस दौरान कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह,कार्यालय अधीक्षक विनोद गुप्ता,संजय श्रीवास्तव,सौरभ कुमार,उमेश यादव,राकेश गुप्ता सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई