चन्दौली सकलडीहा
विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों में भौतिक एवं शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बीबीएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड लगातार सहयोग कर रही है।
बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार, प्राथमिक विद्यालय धनउर एवं प्राथमिक विद्यालय बरठी सहित कई विद्यालयों को कूलर, सीलिंग फैन, ब्लूटूथ स्पीकर समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कंपनी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार विद्यालयों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर बच्चों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
इससे विद्यालयों का भौतिक परिवेश बेहतर होने के साथ ही शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक बन रही है। कंपनी के पदाधिकारी सुजीत पाठक एवं विवेक सिंह सहित अन्य लोग विद्यालयों के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विद्यालय परिवार ने कंपनी के इस सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई।







