गोरखपुर से विपक्ष पर बरसे योगी- लोकतंत्र में बदला नहीं बदलाव करती है जनता, हार का बहाना ढूंढ रही कांग्रेस;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर, 4 नवंबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से पहले जनसभा को संबोधित किया। यहां से उन्होंने कांग्रेस और सपा-इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

सीएम योगी ने कहा, “लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव करती है जनता। कांग्रेस इतनी बार हार चुकी है कि अब तो हार भी पूछती होगी कि अगला बहाना क्या बनाओगे?”

सीएम योगी की बड़ी बातें –

1. EVM पर विपक्ष का रोना: इनकी प्रवृत्ति बन गई है, जीते तो अपनी उपलब्धि, हारे तो EVM पर दोषारोपण। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना इनका काम है।

2. SIR और घुसपैठ पर घेरा: देश में ज्यादातर SIR की कार्रवाई कांग्रेस के समय ही हुई। आज जब चुनाव आयोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, पाकिस्तानियों और मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए अभियान चलाता है, तो ये अराजकता फैलाते हैं।

3. दिल्ली में अराजकता: दिल्ली में कांग्रेस और इंडी गठबंधन खुद लोकतंत्र के लिए खतरा बना हुआ है, अराजकता पैदा कर रहा है।

सीएम ने कहा कि भाजपा की यह पदयात्रा सिर्फ एक पार्टी की यात्रा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन की यात्रा है। भारत का लोकतंत्र जितना सशक्त होगा, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प उतना ही साकार होगा।

भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले – यह सिर्फ राजनीतिक सभा नहीं, देश के लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को उखाड़ फेंकने का महाअभियान है।

मंत्री दयाशंकर सिंह का वार – कांग्रेस खुद लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी है। आपातकाल लगाया, लोगों को जेल भेजा। राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए मजाक करते हैं। वहीं, अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें विरासत में राजनीति मिली, 2012 के बाद से लगातार जनता उन्हें नकार रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment