वाराणसी आगामी पर्व दीपावली और डाला छठ को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु काशी जोन के चर्चित एसीपी विजय प्रताप सिंह खुद मैदान में उतरे । बुधवार सायं कालीन उन्होंने थाना प्रभारी और भारी पुलिस फोर्स के साथ मैदागिन, काल भैरव तथा विश्वेश्वरगंज जैसे व्यस्त व प्रमुख क्षेत्रों में सघन फुट पेट्रोलिंग की।
जनता के बीच अपनी खास पहचान रखने वाले एसीपी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। उन्होंने नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है, सभी निर्भीक होकर त्यौहार मनाएं।







