सकलडीहा के शिविर में 21 मरीज ने कराया पंजीयन- जांच के बाद 6 मरीज ऑपरेशन के लिए मुगलसराय भेजे गए;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली सकलडीहा

क्षेत्र में भोजापुर नहर के पास शाहिल कुँवर अम्बानी और आनन्द नेत्रालय ने मंगलवार को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर लगाया।

शिविर में 21 मरीजों ने पंजीयन कराया। जांच के बाद छह मरीज ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए और उन्हें मुगलसराय के अस्पताल भेजा गया।

आयोजक इंद्रेश जी ने बताया कि क्षेत्र के गरीब मरीजों को देखते हुए शिविर लगाया गया। जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही मरीज आने लगे।

आनन्द नेत्रालय के डॉ. लवकुश यादव और अन्य कर्मचारियों ने मरीजों की जांच की। इसमें आंखों की जांच के साथ बीपी और शुगर की जांच भी शामिल थी। मरीजों को परहेज के बारे में बताया गया और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया गया।

इंद्रेश जी ने कहा कि शिविर का आयोजन आनन्द नेत्रालय के डॉ. निशांत सिंह के निर्देश पर किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक शिविर का लाभ पहुंचाने के लिए प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर आगे भी लगाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें। शिविर में चिकित्सक और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई