दीपावली पर्व पर लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.89 करोड़ लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दीपावली पर्व पर लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.89 करोड़ लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरणमीरजापुर, 03 नवम्बर 2026 – गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से दीपावली पर्व से पूर्व लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल के डेमो चेक का वितरण किया गया। प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.89 करोड़ पात्र परिवारों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल प्रदान की गई, ताकि गरीब परिवार खुशी के साथ दीपावली मना सकें।

लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का मीरजापुर विकास भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सजीव प्रसारण दिखाया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी द्वारा उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से रिफिल सब्सिडी का डेमो चेक प्रदान किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 500 लाभार्थियों के खाते में गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी भेजी गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं हर घर तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार माताओं-बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए अपील की कि सभी लोग योजनाओं के बारे में जानकारी रखें ताकि अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत रिफिल सब्सिडी से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है और रसोई का बजट भी मजबूत हुआ है। डबल इंजन की सरकार हर पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाभार्थियों से समय से रिफिल कराकर योजना का पूरा लाभ लेने की अपील की।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई