नहर पटरी से 80 पाउच अवैध देशी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली पुलिस ने बरूईन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नहर की पटरी से अवैध देशी शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से ‘ब्ल्यू लाइम’ ब्रांड के 80 पाउच (कुल 16 लीटर) देशी शराब बरामद की गई है।

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि नहर के रास्ते एक युवक अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 200-200 एमएल के ‘ब्ल्यू लाइम’ ब्रांड के कुल 80 पाउच बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 16 लीटर है।गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप कुमार (20) पुत्र शम्भू राम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर (भभुआ) के थाना मोहनिया अंतर्गत ग्राम केशोपुर का निवासी है।

कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में जमानियां थाने में मु0अ0सं0 364/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और उनके अन्य सहयोगी पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, नाम, चाल- ढाल, लीलाओं एवं धाम के संबंध में की गई विभिन्न टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएँ आहत होने के संबंध में ज़िला मुख्यालय पर शिकायत एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

04 नवंबर, 2026 को एक दिवसीय विधानसभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।