जिसके क्रम में दिनांक 03 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय भदोही मे एटीएम कार्ड से संबद्ध दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया,कौलापुर शाखा के खाताधारक स्वर्गीय विजय कुमार शर्मा, निवासी गाँव कौलापुर जनपद भदोही, की दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत उनकी नामिनी पत्नी सोनी देवी को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की बीमा सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी भदोही शैलेश कुमार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख, प्रयागराज शशिकांत प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से लाभार्थी सोनी देवी को ₹2 लाख की बीमा सहायता का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के साथ उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाएं संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने बैंक खातों से जुड़ी बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय विजय कुमार शर्मा को बैंक के एटीएम कार्ड से संबद्ध दुर्घटना बीमा सुविधा के माध्यम से मृतक के परिवार को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता एवं
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कौलापुर शाखा के शाखा प्रबंधक अभिषेक वाजपेयी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।







