सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी पर्व और त्योहारों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करें- CM
उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश बर्दाश्त नहीं होगी अराजक और असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
अफवाह और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर तत्काल विधिक कार्रवाई हो 7 नवंबर को अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा।दीपोत्सव में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता अंतरजनपदीय और स्थानीय स्तर पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार कर आम जनता तक पहुंचाएं प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहे।धनतेरस और दीपावली पर मुख्य बाजारों में 24×7 पुलिस निगरानी के निर्देश। बाजारों में सघन पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता अनिवार्य-
वरिष्ठ अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें पटाखों की दुकानों और अस्थायी गोदामों को आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर लगाने के निर्देश अग्निशमन विभाग फायर टेंडरों के साथ 24 घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहे त्योहारों पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो।
आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय त्योहार से पहले खातों में भेजें।यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी और धान खरीद में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, कोई किसान बिना उपज बेचे केंद्र से न लौटे






