4 नवंबर 2026 को प्रयागराज में भाजपा ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही कथित अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करना था।
इस विशाल पदयात्रा का नेतृत्व मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। यह यात्रा दोपहर 12 बजे सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर शहीद वॉल तक निकाली गई।

इस रैली में प्रयागराज के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ-साथ चंदौली, गाजीपुर और आस-पास के अन्य जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई। आयोजकों ने इस रैली में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था।
भाजपा नेताओं के अनुसार इस अभियान का मकसद विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रम, झूठ और देश को अस्थिर करने के मंसूबों को जनता के सामने बेनकाब करना है।
रैली में भाजपा के कई विधायक और मंत्री भी शामिल रहे। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबिलास पाल ने किसानों के हित की बात कही। उनके साथ मनीष पाल, अभिषेक सिंह, गौतम मौर्य, अधिवक्ता गुड़िया सिंह और रितेश पाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई।







