मिश्रौलिया में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को मिला मृदा संरक्षण का पाठ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदौरा (गाजीपुर): विकास खण्ड भदौरा के अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रवलिया में कृषि विभाग के तत्वावधान में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत एक विशेष किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और वैज्ञानिक तरीकों से बेहतर कृषि उत्पादन के प्रति जागरूक करना था।

वैज्ञानिक तरीकों से खेती पर जोर
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. शशांक सिंह ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने किसानों को रासायनिक खाव़ों के संतुलित प्रयोग और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

इसके साथ ही, कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला।गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान उपेन्द्र सिंह यादव ,संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना राम तथा विशेष सहभागिता खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानंद पाण्डेय, मुन्ना राम, तथा क्षेत्र के प्रगतिशील

किसान— उमाशंकर सिंह, प्रमोद कुमार, पारस नाथ, प्रभुनाथ तिवारी, रामदुलार तिवारी एवं मार्कण्डेय यादव आदि।
स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान का संकल्प गोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी किसानों ने कृषि और मृदा स्वास्थ्य से जुड़ी बारीकियों को समझा और अपने खेतों की मिट्टी को उपजाऊ व स्वस्थ बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, नाम, चाल- ढाल, लीलाओं एवं धाम के संबंध में की गई विभिन्न टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएँ आहत होने के संबंध में ज़िला मुख्यालय पर शिकायत एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

04 नवंबर, 2026 को एक दिवसीय विधानसभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।