Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन के सभागार में स्थायी लोक अदालत के कार्यों एवं ‘पेमेंट सेतु ऐप’ के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अपराह्न 01:30 बजे आयोजित हुआ।

शिविर में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकारिता एवं उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का निस्तारण सुलभ, सरल और कम खर्चीले तरीके से कराया जा सकता है। आमजन से इसकी सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने ‘पेमेंट सेतु ऐप’ के उपयोग, उद्देश्य और आमजन के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में बताया और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान का एक प्रभावी मंच प्रदान करती है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों और उपलब्ध वैधानिक सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में सिविल जज (सी0डि0) / अपर नोडल अधिकारी (कम्प्यूटर) गरिमा सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर राज सिंह, सचिव जंग बहादुर सहित मनीष सिंह, रमेश दुबे, सुशील दुबे, संजय पाण्डेय, संजय मालवीय, राजेश दुबे, ज्वाला पाठे, पन्नू प्रकाश तिवारी, स्मृति गुप्ता, कनिका सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौधरी ने किया। शिविर के माध्यम से अधिवक्ताओं और उपस्थित जनमानस को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली तथा पेमेंट सेतु ऐप के संबंध में जागरूक कर व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, नाम, चाल- ढाल, लीलाओं एवं धाम के संबंध में की गई विभिन्न टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएँ आहत होने के संबंध में ज़िला मुख्यालय पर शिकायत एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

04 नवंबर, 2026 को एक दिवसीय विधानसभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।