भांवरकोल (गाजीपुर) क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपनों को खोने वाले परिवारों के यहां शोक-संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में विधायक मन्नू ने व्यक्तिगत रूप से कई गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
गांव-गांव पहुंचकर दिया सांत्वना का सहारा विधायक ने अपने जनसंपर्क दौरे के दौरान क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया:
सोनाड़ी: बदन यादव की पत्नी के निधन पर उनके घर पहुंचे। अमरुपुर: राजकुमार राम के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पाड़े का पूरा (अमरुपुर): रामकिसुन राजभर के पिता जी के निधन पर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
धनेठा: बब्लू यादव के चाचा और रामकुमार राम के निधन पर शोक-संवेदनाएं दीं। सुखडेहरा: राजपाल सिंह यादव की माता के निधन पर शोक जताया तराव: गांव पहुंचकर झगडू राम की माता , जलन्धर गौड़ के पिता , संजय वर्मा के पिता और मन्नू कुशवाहा के निधन की सूचना पर उनके आवास पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
“इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है पार्टी”
शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए विधायक मन्नू ने कहा, “इस दुख की घड़ी में मैं और पूरी समाजवादी पार्टी हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” इस दौरान क्षेत्रीय विकास एवं जनसंपर्क यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उनके साथ मौजूद रहे।







