युवा जोश को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ बने वाराणसी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी, गांव में जश्न का माहौल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। भाजपा नेतृत्व ने युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए सेवापुरी विधानसभा के गौर गांव निवासी ऊर्जावान युवा नेता अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ को वाराणसी जिले का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जैसे ही नियुक्ति की खबर गांव पहुंची, पूरे मिर्जामुराद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
रोहनिया (केशरीपुर) स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में अभिषेक त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा,महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल और जिलामंत्री खुशबू सिंह ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इसके बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके मिर्जामुराद स्थित आवास पर उमड़ पड़ा। जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल ‘रिंकू’, मातेंद्र पांडेय, जिलामंत्री बृजेश राजभर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवगत उपाध्याय, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह,मुकेश उपाध्याय, धीरज सिंह, नीरज उपाध्याय, शौरभ सिंह, निहाल सेठ, अनुपम सिंह (गोलू), प्रताप सोनकर समेत सैकड़ों शुभचिंतकों ने मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बोले अभिषेक- निष्ठा से निभाऊंगा दायित्व
नव नियुक्त मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा, “पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। भाजपा की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता होगी।”

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई