चन्दौली कंदवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान भैसउर उप केन्द्र पर बतौर ए एन एम तैनात रही शकुंतला राय को सेवाकाल पूरा होने पर विभागीय कर्मियों द्वारा फूल माला पहनाकर विदाई दी गयी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार मे विकास बरहनी के विभिन्न उपकेन्द्रों पर तैनात ए एन एम जुटीं हुयी थी।
यहां सहयोगी कर्मियों द्वारा ए एन एम शकुंतला राय को फूल माला पहनाकर विदाई दी गयी। वहीं स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
इस दौरान शकुंतला राय काफी भावुक हो गयी। कहा कि जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत रहने के दौरान मरीजों की सेवा की गयी उन्होंने भी आत्मीयता दिखाई यह ता उम्र याद रहेगा। यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी जरुरतमंदो की सेवा करुंंगी।
इस अवसर पर आनंद शाक्या, रोशन अली,नंदलाल,रीना यादव,सिंपू, साधना, विशाखा,लक्ष्मी,पम्मी सहित अन्य मौजूद रही।







