चन्दौली कंदवा
आयुष डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मानदेय विसंगतियों को दूर करने के संबंध मे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन मे एम बी बी एस के समान मानदेय दिए जाने की मांग है। आयुष चिकित्सकों ने बताया कि 2009-10 मे एम बी बी एस व आयुष चिकित्सकों का वेतन, मानदेय बराबर था लेकिन अब काफी अंतर आ चुका है।
बताया कि ग्रामीण अंचलों,दूरस्थ क्षेत्रों मे अपनी सेवाएं देने वाले आयुष चिकित्सकों की समस्या को दूर करने की मांग है।
बताया कि कैबिनेट मंत्री से आयुष चिकित्सकों ने नियमित करने,स्थिरिता सुनिश्चित कराने की भी मांग की गयी।
कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को वेतन विसंगति के संदर्भ मे अवगत कराने हुए समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश त्यागी, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डाक्टर रजनीश सिंह,एके श्रीवास्तव, गोपाल मिश्रा,भवेश त्रिपाठी,दीपक चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद रहे।







