महानगरी पुराने नंबरों से चलेगी;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी–

रेलवे प्रशासन ने महानगरी और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस के नंबरों में परिवर्तन किया है। दोनों ट्रेनें एक जनवरी 2027 से अपने पुराने नंबरों से संचालित होंगी। गाड़ी संख्या-22177 वाराणसी-मुंबई महानगरी एक्सप्रेस पुराने नंबर 11093 बनकर चलेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या-22178 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस से 11094 नंबर से रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-12167 एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर बदलकर से 11067 कर दिया गया है।

जबकि गाड़ी संख्या-12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस भी परिवर्तित नंबर 11068 से चलेगी। बता दें कि संसदीय समिति ने इन दोनों ट्रेनों के सुपरफास्ट होने के दर्जे पर सवाल उठाया था।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई