ब्रेकिंग : चंदौली
मुगलसराय पुलिस ने 16 पुड़िया अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया ।
बरामद हेरोइन का वजन पुड़िया सहित करीब 12 ग्राम बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तारकेश्वर नाथ मंदिर, पड़ाव के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर राहगीरों को हेरोइन बेच रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा।
गिरफ्तार युवक की पहचान करन चौहान (20 वर्ष), निवासी मढ़िया नई बस्ती, मुगलसराय के रूप में हुई।
पुलिस ने हेरोइन बिक्री के 980 रुपये नकद, एक वीवो मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की।
जांच में बाइक का वास्तविक नंबर UP 65 GF 2498 पाया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तारकेश्वर नाथ मंदिर, पड़ाव (जलीलपुर) के पास मुगलसराय पुलिस को सफलता मिली ।







