मौनी बाबा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ नादी निधौरा का वातावरण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया

क्षेत्र के नादी निधौरा गांव में मौनी बाबा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से श्री श्री 1008 रामकिंकर दास मौनी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर पांच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। 29 अक्टूबर से प्रारंभ हुई इस श्रीराम कथा के ब्यास आशुतोष भारद्वाज महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को रसपान कराया जा रहा है।

कथा में प्रतिदिन दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के समापन अवसर पर आगामी 3 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। श्रीराम कथा के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और आदर्श जीवन के संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।

मौनी बाबा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्री श्री 1008 रामकिंकर दास मौनी महाराज की पुण्यस्मृति को समर्पित है। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन कर रहे हैं। श्रीराम कथा के श्रवण के लिए क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से भी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

3 नवंबर को होगा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु ग्रहण करेंगे महाप्रसाद

पांच दिवसीय श्रीराम कथा का समापन 3 नवंबर को होगा। इस अवसर पर मौनी बाबा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। धार्मिक आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण के माध्यम से भक्तों के बीच सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से राजू चौरसिया, प्रभाकर पांडेय,वीरेंद्र यादव, प्रदुम्न सिंह,अंशुमान यादव,सिंटू पांडेय,मृत्युंजय यादव कुंजे प्रधान, नन्हे यादव,श्रवण जायसवाल, पलटू, प्रवीण मिश्रा, विंध्याचल यादव, अंगद यादव, भैया लाल यादव, जितेंद्र यादव, दशरथ यादव, आनंद जायसवाल,भैया लाल यादव, राम सेवक यादव, सत्यपाल, गब्बर चौरसिया, दिलीप जायसवाल, शांतनु प्रजापति,रानी जायसवाल, सरिता पांडेय,इंद्रावती देवी,आशा देवी, छोटे लाल यादव,परिखा दादा,विकास यादव, उत्तम यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई