लखनऊ
कई वर्षों से लंबित सहायक अध्यापकों और प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति का रास्ता आखिर साफ हो गया है। प्रशासनिक शिथिलता के चलते शिक्षकों में नाराजगी थी।
तब राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम, महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक और लखनऊ जिला अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जून-जुलाई में माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात की थी।
निदेशक ने पदोन्नति का आश्वासन दिया था और अपनी प्रशासनिक कुशलता से इस कार्य को पूरा किया।
27 अक्टूबर 2026 को पदोन्नति सूची जारी होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संघ के शीर्ष नेतृत्व ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का आभार व्यक्त किया है।







