वाराणसी
दिनांक 31अक्टूबर,2026 को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर DIG द्वारा उपस्थित समस्त शाखा प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के एकीकरण में अतुलनीय योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।







